विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट '7' में दिखेगा दीपिका का जलवा

By Edited By:
Published: Fri, 06 Sep 2013 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2013 05:32 PM (IST)

मुंबई। इन दिनों दीपिका को बॉलीवुड की 'करोड़ो की रानी' कहा जाने लगा था पर अब लगता है कि थोड़े ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों दीपिका को बॉलीवुड की 'करोड़ो की रानी' कहा जाने लगा था पर अब लगता है कि थोड़े समय बाद वो हॉलीवुड की रानी भी बन जाएंगी। खबर है कि हॉलीवुड की मोस्ट प्रामिनेंट फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका पादुकोण नजर जाएंगी।

इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की तीन सेक्सी हसीनाएं कंगना, चित्रांगदा सिंह और दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था पर कई तरह के स्क्रीन टेस्ट को पार करने के बाद अंतिम रूप से दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली। अंतिम तौर पर दीपिका पादुकोण को फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 के लिए फाइनल कर लिया गया है।

दीपिका पादुकोण की किस्मत इन दिनों कुछ ज्यादा ही अच्छी चल रही है। साल 2013 में दीपिका की रिलीज हुई तीनों फिल्मों रेस 2, यह जवानी है दीवानी और चेन्नई एक्सप्रेस ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है और इसके साथ ही उनके फिल्मी कॅरियर का ग्राफ आसमान तक पहुंचने लगा। इसीलिए दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की सौ करोड़ की रानी भी कहा जाने लगा था।

फिल्म फास्ट एंड द फ्यूरियस पार्ट 7 में दीपिका के को-स्टार हॉलिवुड स्टार जेसन स्टेटहैम और डायने जॉनसन होंगे और फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी क्योंकि फिल्म को अगले साल 06 जुलाई तक रिलीज करनी है। वैसे इन दिनों दीपिका दुबई में शाहरुख के साथ फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर