विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका को शाहरुख की दोस्ती पर है पूरा भरोसा

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 12:37 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 May 2013 12:39 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका ने इस खबर को गलत बताया है कि शाहरुख उन्हें कभी फिल्म 'ये जवानी दीवानी' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका ने इस खबर को गलत बताया है कि शाहरुख उन्हें कभी फिल्म 'ये जवानी दीवानी' के प्रमोशन पर जाने से मना किया है।

दीपिका ने बताया कि शाहरुख कभी इस तरह की बात नहीं कह सकते। यह खबर एकदम गलत है। शाहरुख खान ऐसे एक्टर हैं जो हौसला अफजाई करते हैं। उन्हें मुझ पर और मेरी उपलब्धियों पर गर्व है और वह ऐसा काम नहीं कर सकते।

'ये जवानी है दीवानी' के निर्माताओं ने फिल्म को दुनिया भर में प्रमोट करने के लिए एक प्लान बनाया था, लेकिन चर्चा थी कि शाहरुख खान ने दीपिका को फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा लेने की बजाए पहली अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पूरी करने को कहा। 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका के साथ रणबीर कपूर हैं। मगर दीपिका ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि शाहरुख ने उन्हें फिल्म के प्रमोशन में जाने से मना नहीं किया है।

दीपिका ने साल 2007 में शाहरुख के साथ 'ओम शांति ओम' में काम किया था और अब 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, शाहरुख मेरे दोस्त हैं। वह ऐसे इंसान हैं जिन पर मैं भरोसा कर सकती हूं और कभी भी बात कर सकती हूं। रोहित शेट्टी निर्देशित 'चेन्नई एक्सप्रेस' इस साल अगस्त में रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर