Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण की गर्दन का टैटू गायब, क्या फिर से हुआ है Breakup

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Mon, 15 May 2017 07:39 PM (IST)

    इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच अफेयर की चर्चा है लेकिन टैटू को लेकर दीपिका फिर से खबरों में हैं।

    दीपिका पादुकोण की गर्दन का टैटू गायब, क्या फिर से हुआ है Breakup

    रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बाजीराव की मस्तानी मतलब दीपिका पादुकोण पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। इन दिनों रणवीर सिंह के साथ उनके अफेयर की चर्चा की जाती है। जब वो रणबीर की गर्लफ्रेंड थी तब उनकी गर्दन पर RK लिखा टैटू बना हुआ होता था। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने टैटू को चेंज करवाया था। उन्होंने TMK लिखवाया था। लेकिन अब शायद एक और बदलाव किया गया है जिसको लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद उनके रणवीर सिंह से अफेयर की चर्चा है। जब वो रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थी तब उन्होंने अपनी गर्दन पर RK लिखा हुआ टैटू बनवाया था। रणबीर से ब्रेकअप के बाद वो रणवीर सिंह के करीब आईं। रणवीर सिंह को वो प्यार से तीस मार खां (TMK) बुलाती हैं। इसलिए उन्होंने RK लिखे टैटू को TMK में चेंज करवा लिया था। कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि, दीपिका और रणवीर सिंह का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हुई थी। पर एक और खबर अब ये आ रही है कि, दीपिका ने गर्दन पर बने TMK के टैटू को भी हटवा लिया है। दरअसल, हालही में एक एड का वीडियो सामने आया जिसमें उनकी गर्दन पर किसी भी प्रकार का कोई टैटू नहीं है। इसके बाद बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि क्या अब दीपिका और रणवीर सिंह का भी ब्रेक अप हो गया है? इस सवाल का जवाब तो कभी न कभी हम सबके सामने आ ही जाएगी।

    यह भी पढ़ें: अॉडियंस पर छाया Half Girlfriend फीवर, एक सॉन्ग को 55 तो दूसरे को 30 प्लस Million views

    आपको यह बता दें कि, एड शूट में यह समझ नहीं आ रहा है कि, दीपिका ने पूरी तरह से टैटू को निकलवा दिया है या फिर फाउंडेशन लगाकर मेकअप के जरिए ढंक दिया है। न्यूयॉर्क फिल्म अवॉर्ड्स में भी दीपिका जब रेड कार्पेट पर पहुंची थीं तब भी उनकी गर्दन पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं था। गौरतलब है कि इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच अफेयर की चर्चा हैं लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को सार्वजानिक नहीं किया है।