विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इंडियाज रॉ स्टार' के दर्शन रावल अब करेंगे एक्टिंग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 29 May 2015 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:25 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार से मशहूर हुए दर्शन रावल जल्द ही एक्टिंग में भी कदम रखने जा रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार से मशहूर हुए दर्शन रावल जल्द ही एक्टिंग में भी कदम रखने जा रहे हैं। वो जल्द ही एक फिक्शन शो में नजर आएंगे। दर्शन जल्द ही शुरू होने जा रहे शो 'फिर भी ना माने...बदतमीज दिल' में कैमियो करेंगे।

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर हुआ हिट

ये शो जुलाई से स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहा है, जिसमें एक पैशनेट लव स्टोरी दिखाई जाएगी। शो की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

दर्शन ने एक बयान में कहा, 'मैं फिलहाल इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकता लेकिन हां मैं चैनल से दोबारा जुड़कर खुश हूं। मैं जानता हूं कि दर्शक मुझे मेरे म्यूजिक के लिए प्यार करते हैं लेकिन अब नई चीजों में हाथ आजमाने का वक्त है। दर्शक मुझे इंडियाज रॉ स्टार के बाद फिर से देखेंगे और मैं इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहत उत्साहित और खुश हूं।'

इस शो में तेलुगु एक्ट्रेस अस्मिता सूद भी होंगी जो पहली बार हिंदी टीवी पर डेब्यू कर रही हैं।

जब बच्चों ने कर दिया इस एक्टर को हद से ज्यादा परेशान