सलमान की बहन अर्पिता की शादी में होंगे ये खास पकवान
अर्पिता की शादी में हैदराबादी बिरयानी, हलीम और पत्थर का गोश्त जैसे लोकप्रिय दक्कनी व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।
मुंबई। 'दबंग' सलमान खान की लाडली छोटी बहन अर्पिता 18 नंवबर को हैदराबाद में अपने कारोबारी मंगेतर आयुष शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी समारोह में हैदराबादी बिरयानी, हलीम और पत्थर का गोश्त जैसे लोकप्रिय दक्कनी व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।
सलमान ने हेरिटेज होटल ताल फलकनुमा को दो दिन (18 और 19 नवंबर) के लिए बुक कर लिया है। होटल में 60 कमरे हैं और यह चार मीनार से पांच किमी दूर है।
सूत्रों ने बताया कि शादी में करीब 300 मेहमानों के आने की संभावना है। बॉलीवुड और टॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों का शादी में जमावड़ा रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने दो दिन के लिए होटल बुक करने के दो करोड़ रुपये दिए हैं। खबर है कि सलमान की लाडली बहन अर्पिता ने शादी से चार दिन पहले ही नई दिल्ली स्थित अपने ससुराल में गृह प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर उनके पिता सलीमा खान और भाई सोहेल खान भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।