विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका-कंगना के बीच कोल्ड वार

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2013 02:45 PM (IST)

कहावत है न 'एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकतीं।' ठीक उसी तरह राकेश रोशन की फिल्म 'कृष थ्री' ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कहावत है न 'एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकतीं।' ठीक उसी तरह राकेश रोशन की फिल्म 'कृष थ्री' में भी दो हीरोइनों का होना कहीं उन्हें भारी न पड़ जाए। फिल्म कृष थ्री में रितिक रोशन की दोनों हीरोइनें प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत में कोल्ड वार छिड़ती दिखाई दे रही है।

पढ़ें : साउथ में भी धूम मचाएगी कृष थ्री

जैसे जैसे फिल्म रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर दोनों में ठन रही है। ऐसे में राकेश रोशन के लिए फिल्म रिलीज के बाद यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि आखिर कौन फिल्म की लीड हीरोइन हैं?

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने कृष थ्री में रितिक की पत्नी की भूमिका निभाने को लेकर कहा था कि फिल्म में उनका रोल काफी अहम है। पूरी कहानी उनके इर्द गिर्द घूमती हैं। वे खुद को फिल्म की मुख्य हीरोइन मानती हैं, उधर कंगना ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे फिल्म में दूसरी हीरोइन नहीं बनना चाहती। मतलब साफ है कि वे खुद को इस फिल्म की मुख्य हीरोइन मानती हैं। वैसे भी फिल्म के प्रचार में अधिकतर जगह कंगना ही दिखाई दे रहीं हैं। भले ही रितिक की पत्नी प्रियंका हैं लेकिन रितिक के साथ कंगना के फिल्माए एक गाने ने धूम मचा दी है। फिल्म की सुर्खियों में भी प्रियंका से ज्यादा कंगना छाई हुईं हैं। अब ये तो दर्शक ही तय करेंगे कि दोनों में से कौन अहम है?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर