विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : क्रिसमस पर ये शॉर्ट फिल्म आपके चेहरे पर बिखेर देगी मुस्कान

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 24 Dec 2015 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 11:05 AM (IST)

सभी क्रिसमस सेलिब्रेट करने में लगे हैं, मगर इन सबके बीच बहुत से ऐसे लोग होंगे जो इस मौके पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश भर में क्रिसमस की धूम है, वहीं दूसरी तरफ इस खास मौके पर एक बेहतरीन शॉर्ट फिल्म रिलीज की गई है, जिसका टाइटल है 'Jangle Bells’। इसमें सिंगर मोनाली ठाकुर और टीवी एक्टर नमित दास ने मुख्य भूमिका निभाई है। पूरी कहानी इन दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है। कभी-कभी हम अपनी जिंदगी से इतना उदास हो जाते हैं कि सब कुछ खाली-खाली लगने लगता है। नमित का भी कुछ यही हाल होता है।

VIDEO : क्या आपने देखा सोनाक्षी का बोल्ड 'इश्कहोलिक' वीडियो सॉन्ग?

एक दिन ऑफिस में जहां सभी क्रिसमस सेलिब्रेट करने में लगे होते हैं, वहीं नमित देर रात तक अपनी डेस्क पर चुपचाप बैठे रहते हैं। तभी उन्हें अपने सामने सैंटा क्लॉज बैठे नजर आते हैं, जो उन सभी लोगों की लिस्ट बना रहे होते हैं जिन्हें उन्हें गिफ्ट्स बांटने थे। तब नमित सैंटा क्लॉज से पूछते हैं कि क्यों उनकी जिंदगी इतनी खाली है और क्यों कोई उनकी परवाह नहीं करता है। बिना कुछ बोले सैंटा क्लॉज उनकी बातें सुनते हैं और फिर बिना जवाब दिए ही गायब हो जाते हैं। इसके बाद नमित के ऑफिस में मोनाली आती हैं और फिर कैसे नमित की जिंदगी बदल जाती है ये जानने के लिए ये पूरी फिल्म देखें।

नमित के मुताबिक, जिंदगी को कैसे जीना और एन्जॉय करना है, यह भूलना बहुत ही आसान है। उन्हें उम्मीद है कि 'Jangle Bells’ लोगों को याद दिलाएगी कि जिंदगी खूबसूरत है। नमित का कहना है कि हम सभी को अपने सुख-दुख को शेयर करना चाहिए और हर पल को सेलिब्रेट करना चाहिए। वहीं मोनाली ने कहा कि उन्होंने यह दिखाने की कोशिश है कि कैसे मिनटों में छोटी-छोटी खुशियों का एहसास कर सकते हैं।