विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेलिना जेटली को आया गुस्‍सा, सनी लियोन को घर से निकाला!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 22 May 2015 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 08:27 PM (IST)

खबर है कि सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ किराए पर मुंबई के जिस अपार्टमेंट में रहती थीं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खबर है कि सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ किराए पर मुंबई के जिस अपार्टमेंट में रहती थीं, उन्हें वहां से निकाल दिया गया है और दोनों को निकालने का आदेश किसी और ने नहीं, बल्कि सेलिना जेटली ने दिया है, क्योंकि यह उनका ही अपार्टमेंट था।

अब तो कट्रीना-दीपिका मिलकर ही रणबीर का कर सकती हैं भला!

जी हां, एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो सनी लियोन और उनके पति डेनियर वेबर ने अपने फ्लैट को बहुत गंदे तरीके से रखा था और जब सेलिना जेटली ने यह सब देखा तो उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत दोनों को फ्लैट खाली करने का फरमान सुना दिया।

जब बच्चों ने कर दिया इस एक्टर को हद से ज्यादा परेशान

अब सुनने में आया है कि दोनों होटल में रह रहे हैं। हालांकि एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने इस खबर को बकवास बताया है। यहां तक उन्होंने यह भी कहा कि वो पिछले एक साल से सेलिना जेटली के अपार्टमेंट में नहीं, बल्कि जूहू में रह रहे हैं। आपको बता दें कि सनी लियोन ने मुंबई में अपना फ्लैट खरीदने की भी कोशिश की थी, मगर उनकी पॉर्न स्टार इमेज को लेकर कोई उन्हें बेचने को तैयार नहीं है।