विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को जमानत मिलने पर बॉलीवुड भी हुआ खुश

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 May 2015 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2015 04:47 PM (IST)

हिट एंड रन केस में बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की पांच साल की सजा पर रोक लगाने का फैसला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की पांच साल की सजा पर रोक लगाने का फैसला सुनाया है। इससे जहां सलमान खान और उनके पूरे परिवार को बड़ी राहत मिली है, वहीं, बॉलीवुड सितारों ने भी चैन की सांस ली है और बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। ऋषि कपूर, साजिद खान, अमीषा पटेल, मीका सिंह जैसे सितारों ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।

सलमान खान के बुरे वक्त में कट्रीना कैफ ने क्यों नहीं दिया साथ?

ऋषि कपूर के बारे में पहले खबर अाई थी कि उन्होंने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या से जुड़े विवाद से आहत होकर अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने का फैसला कर लिया है, मगर बाद में उन्होंने ट्वीट कर वापस लौटने की जानकारी देकर प्रशंसकों को खुश कर दिया है। इसके साथ उन्होंने ट्वीट के जरिए बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

हिट एंड रन केस : अभिजीत और फराह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश

साजिद खान ने भी इस खुशी में ट्वीट कर कहा कि वो खान फैमिली के बहुत खुश हैं। वहीं, रोहित रॉय ने पोस्ट कर कहा किसी ने हमारी सभी दुआएं कबूल कर ली हैं। अमीषा पटेल ने भी ट्वीट कर कहा कि वह उन्हें जमानत मिलने से बहुत खुश हैं। मीका सिंह ने लिखा, दुआ दिल से हो तो जरूरी पूरी होती है।' इनके अलावा अमृता राव, सतीश कौशिक, डेजी शाह, अदनान सामी ने भी ट्वीट कर सलमान खान के लिए खुशी जाहिर की।