विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

25 साल की उम्र तक प्लेन में नहीं चढ़े थे ब्रैड पिट

By SumanEdited By:
Published: Sun, 26 Oct 2014 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 03:11 PM (IST)

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने बताया कि वो 25 साल की उम्र तक प्लेन में नहीं चढ़े थे। 50 साल के पिट और उनकी पत्नी

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने बताया कि वो 25 साल की उम्र तक प्लेन में नहीं चढ़े थे। 50 साल के पिट और उनकी पत्नी एंजलिना जॉली के 6 बच्चे मैडॉक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और विविएन हैं। अभिनेता चाहते हैं कि उनके बच्चे ज्यादा से ज्यादा दुनिया घूमें और अनुभव लें।

पिट ने कहा, 'यात्रा बेहतरीन शिक्षा देती है। मैं 24-25 की उम्र तक कभी प्लेन में नहीं चढ़ा था। जब मैंने अलग-अलग देशों जैसे नीदरलैंड्स, टोक्यो, बेल्जियम का सफर किया तो उन सभी से मुझे अनुभव मिला।'

हॉलीवुड अभिनेता ने आगे कहा, 'एंजलिना और मुझे काम के सिलसिले में बहुत सफर करना पड़ता है और ये बहुत अच्छा है लेकिन तब आप काम पर होते हैं। ऐसे में हम कोशिश करते हैं कि कुछ समय निकालें और बच्चों के साथ दूसरे देशों की संस्कृति का अनुभव ले सकें।'

पढ़ेंः हॉलीवुड पहुंचने की तैयारी में अनुराग कश्यप

पढ़ेंः जेम्स बॉन्ड की पनडुब्बी कार होगी नीलाम