Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अमर अकबर एंथनी' के ब्रदरहुड पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने जारी की किताब

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Sat, 29 Apr 2017 12:44 PM (IST)

    अमर अकबर एंथनी को 25वें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में कई पुरस्कार दिए गए थे। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर और बेस्ट एडिटिंग के पुरस्कार शामिल हैं।

    'अमर अकबर एंथनी' के ब्रदरहुड पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने जारी की किताब

    मुंबई। हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अमर अकबर एंथनी अब एक किताब की सूरत में पश्चिम को मनोरंजन के फॉर्मूले का पाठ पढ़ाएगी। सालों से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही मनमोहन देसाई निर्देशित इस फ़िल्म पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने एक शोधपरक किताब जारी की है। किताब का टाइटल है अमर अकबर एंथनी- बॉलीवुड, ब्रदरहुड एंड द नेशन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1977 में आई इस फ़ैमिली एंटरटेनर में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। विनोद खन्ना अमर, ऋषि अकबर और अमिताभ बच्चन एंथनी के किरदारों में थे। फ़ीमेल लीड में परवीन बाबी, शबाना आज़मी और नीतू सिंह थीं। फ़िल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। बचपन में बिछड़े भाइयों के जवानी में मिलने की कहानी पर आधारित फ़िल्म हिंदी सिनेमा की कालजयी फ़िल्म मानी जाती है। मनोरंजन के सभी मसालों से भरपूर फ़िल्म को धार्मिक सद्भाव की मिसाल भी है। अमर अकबर एंथनी को 25वें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में कई पुरस्कार दिए गए थे। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर और बेस्ट एडिटिंग के पुरस्कार शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: दबंग सलमान, अरबाज़ और सोनाक्षी ने विनोद खन्ना को ऐसे दी श्रद्धांजलि

    अमर अकबर एंथनी की कामयाबी को देखते हुए इसे तमिल में शंकर सलीम साइमन शीर्षक से रीमेक किया गया था, जबकि तेलुगु में राम रॉबर्ट रहीम के नाम से बनाया गया था। वहीं मलयालम में फ़िल्म को जॉन जाफ़र जनार्दन शीर्षक से रीमेक किया गया। ग़ौरतलब है कि गुरुवार को अमर अकबर एंथनी के अमर यानि विनोद खन्ना का निधन हो गया था। विनोद खन्ना के करियर की यादगार परफॉर्मेंसेज में अमर अकबर एंथनी भी शामिल है।

    ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंचे यंग स्टार्स, जमकर बरसे ऋषि कपूर