Move to Jagran APP

फ़िल्मों के टायटल की भी अपनी कहानी है, जानिए क्या कॉमन है 'गुड़गांव', 'बॉम्बे वेलवेट' और 'दिल्ली 6' में

अगर आप अब तक अंदाज़ा नहीं लगा पाए तो आपको बतातें हैं कि इन सभी फ़िल्मों के टायटल में ख़ूबसूरत...

By Shikha SharmaEdited By: Published: Wed, 12 Jul 2017 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 11:04 AM (IST)
फ़िल्मों के टायटल की भी अपनी कहानी है, जानिए क्या कॉमन है 'गुड़गांव', 'बॉम्बे वेलवेट' और 'दिल्ली 6' में
फ़िल्मों के टायटल की भी अपनी कहानी है, जानिए क्या कॉमन है 'गुड़गांव', 'बॉम्बे वेलवेट' और 'दिल्ली 6' में

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों की कहानी में तो एंटरटेनमेंट है ही लेकिन इन फ़िल्मों के टायटल के पीछे भी एक इंट्रेस्टिंग फैक्ट है। कुछ तो कॉमन है फ़िल्म 'गुड़गांव', 'दिल्ली 6' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फ़िल्मों के टायटल में। 

loksabha election banner

अगर आप अब तक अंदाज़ा नहीं लगा पाए तो आपको बतातें हैं कि इन सभी फ़िल्मों के टायटल में ख़ूबसूरत सिटीज़ का नाम है। ऐसी कई फ़िल्में हैं जिनके टायटल में सिटी का नाम होता है बस हम कभी नोट ही नहीं कर पाते। देखिये और कौन कौन सी फ़िल्मों के टायटल में छुपे हैं सिटीज़ के नाम- 

यह भी पढ़ें: जब एक्टर्स ने पर्दे पर भी निभायी रियल लाइफ़ की रिश्तेदारी, अनिल-अर्जुन बने चाचा-भतीजा

1. गुड़गांव 

पंकज त्रिपाठी, रागिनी खन्ना, अक्षय ओबेरॉय स्टारर इस फ़िल्म का पोस्टर और टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसका टायटल साफ़ ज़ाहिर कर रहा है कि इसकी कहानी शहर गुड़गांव पर बेस्ड है। 

2. बरेली की बर्फ़ी

कृति सेनोन और आयुष्मान खुराना की आने वाली फ़िल्म 'बरेली की बर्फ़ी' भी शहर बरेली की है जिसमें राजकुमार राव भी हैं। 

3. दिल्ली 6 

सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन स्टारर 'दिल्ली 6' दिल्ली की सड़कों पर ही शूट हुई थी। साल 2009 की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई मगर, फ़िल्म के टायटल ने दिल्ली वालों को तो अपनी और ज़रूर खिंचा था।

4. गैंग्स ऑफ़ वासेपुर 

मनोज बाजपेयी की 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' को क्रिटिक्स ने बहुत सराहा। और यह कहानी भी झारखंड के धनबाद नमक जगह में बसे छोटे से शहर वासेपुर की कहानी थी।

5. अलीगढ़ 

मनोज बज्पेयो और राजकुमार राव की 'अलीगढ़' को तो कई अवार्ड्स मिले और मनोज की एक्टिंग को भी ख़ूब सराहा गया। यह फ़िल्म शहर अलीगढ़ के रामचंद्र सिरस नाम के एक इन्सान की कहानी थी जिसके किरदार को मनोज ने निभाया था।

6. गेस्ट इन लंदन 

कार्तिक आर्यन और परेश रावल की हाल ही में रिलीज़ हुई 'गेस्ट इन लंदन' के टायटल में भी ख़ूबसूरत लंदन का ज़िक्र है और यह कहानी भी लंदन शहर की ही है।

7. बॉम्बे वेलवेट 

रणबीर कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा स्टारर 'बॉम्बे वेलवेट' एक पीरियड-क्राइम ड्रामा फ़िल्म थी। यह फ़िल्म 1960 के मुंबई शहर में बसे एक बॉक्सर  की कहानी है जिसे रणबीर कपूर ने निभाया था।

8. चेन्नई एक्सप्रेस

शाह रुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म को हम इस लिस्ट में शामिल करना कैसे भूल सकते हैं इस फ़िल्म के बहुत से हिस्से चेन्नई में ही शूट किये गए हैं।

9. गो गोवा गॉन 

बॉलीवुड की पहली ज़ोम्बी-कॉमेडी फ़िल्म! गोवा की एक पार्टी में होती है इसकी कहानी शुरू और इस पार्टी में फंसते हैं कुनाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता। इन सभी को बचाने के लिए इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान भी थे जिनके किरदार को लोग अज भी बहुत पसंद करते हैं।

10. जिला गाज़ियाबाद 

संजय दत्त, अरशद वारसी और विवेक ओबेरॉय स्टारर 'जिला गाज़ियाबाद' के टायटल में भी आपकों भारत के शहर का नाम दिखेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.