यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनाक्षी ने ऐसी जगह बनवाया टैटू, देख कर रह जाएंगे दंग
दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो इन दिनों जॉन अब्राहम के अपोजिट अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग बुडापेस्ट में ...और पढ़ें

मुंबई। दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जो इन दिनों जॉन अब्राहम के अपोजिट अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग बुडापेस्ट में कर रही हैं उन्होंने अपना नया टैटू बनाया है। यह टैटू उन्होंने ऐसी जगह बनाया है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे।
दर्शकों को रोमांचित करने दूरदर्शन ला रहा है कई सीरियल्स
दीपिका पादुकोण के बाद सोनाक्षी ने भी अपने एंकल पर एक बहुत अच्छा टैटू बनवाया है। सोनाक्षी को बुडापेस्ट में शूटिंग करते हुए लगभग एक महीने गुजर चुका है। उन्होंने लिख, 'मैंने खुद को एक दर्द देने वाला आइडिया दिया है। बुडापेस्ट में काम करने के अनुभव को मैं कभी भुला नहीं पाऊंगी। इसलिए यादगार के तौर पर मैंने यहां एक टैटू बनाया है।'
बता दें कि इससे पहले भी सोनाक्षी ने अपनी गर्दन पर एक टैटू बनवा रखा है। बुडापेस्ट में अपने पैर पर टैटू बनवाने का एक वीडियो भी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
