विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा को हो गया 'प्‍यार', लॉस एंजेलिस में रहता है बॉयफ्रेंड!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 12 Nov 2015 07:33 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 11:20 AM (IST)

एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड सितारों के साथ जोड़ा गया। लेकिन सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड सितारों के साथ जोड़ा गया। लेकिन सुनने में आ रहा है कि प्रियंका को अपना प्यार सात समंदर पार जाकर मिला है। प्रियंका इन दिनों लॉस एंजेलिस शहर में रह रहे एक शख्स को डेट कर रही हैं।

शेयर बेचने के मामले में शाहरुख से ईडी ने की तीन घंटे तक पूछताछ

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने शो 'क्वांटिको' को लेकर बिजी हैं। इस अमेरिकन शो में उन्होंने एक एफबीआई ट्रेनी का कैरेक्टर प्ले किया है। यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड एक्टर को अमेरिकन शो में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला है।

वेबसाइट्स डीएनए डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका इन दिनों लॉस एंजेलिस में रह रहे एक शख्स के साथ डेट कर रही हैं।

डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में भारतीय ने बनाया रिकॉर्ड

खबरें ये भी हैं प्रियंका के 'प्यार' ज़रा शर्मिले हैं और खुद को कैमरे से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन खबरें यहां तक कहती हैं कि रिश्ते को लेकर दोनों काफी सीरियस हैं और अगर बात बनी तो शहनाई बज जाने तक बात पहुंच सकती है।

हालांकि प्रियंका इस समय अपने करियर की पीक पर हैं। ऐसे में वह शादी कर अपना करियर ढलान की ओर नहीं ले जाना चाहेंगी। खैर, चलिए देखते हैं कि प्रियंका क्या निर्णय लेती हैं।