Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे स्‍पेशल: आसान नहीं रहा प्रियंका का मॉडलिंग से हॉलीवुड तक का सफर

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2016 11:43 AM (IST)

    प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं।

    नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा का आज जन्मदिन है। वह आज 34 साल की हो गई हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। एक्टिंग वर्ल्ड में प्रियंका का आज एक अलग मुकाम है। वह बॉलीवुड में ही नहीं हॉलीवुड में भी खूब धूम मचा रही हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में अपने सीरियल 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। जल्द ही प्रियंका एक हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। सुनने में आया है कि प्रियंका ने 'जय गंगाजल' के बाद से कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे स्पेशलः तस्वीरों में देखिए प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर

    मॉडलिंग से की शुरुआत

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने वर्ष 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' के साथ अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद 2003 में उन्होंने 'द हीरो' के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक-के बाद एक हिंदी फिल्मों में काम किया।

    पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं प्रियंका

    प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। प्रियंका अपने पारिवारिक रिश्तों को काफी महत्व देती हैं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं, जिनका निधन 2013 में हुआ। वह एक समय में इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्ययन करने की आकांक्षी थीं।

    इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंट करीना कपूर का साफ दिखने लगा है बेबी बंप

    नेशनल अवार्ड विनर हैं प्रियंका

    प्रियंका ने ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार श्रेणियों में फिल्मफेयर पुरस्कार के सहित कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए हैं। फिल्मों में अभिनय के अलावा, वह स्टेज शो में बढ़-चढ़ कर भाग लेती रही हैं। वह टेलीविजन रियलिटी शो की भी मेजबानी कर चुकी हैं। भारत के राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम भी लिख चुकी हैं। चोपड़ा परोपकारी गतिविधियों के लिए भी जानी जाती हैं। 10 अगस्त, 2010 को उन्हें बाल अधिकार के लिए एक यूनिसेफ के सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

    बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में मचा रहीं धमाल

    प्रियंका को जल्द ही अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में विक्टोरिया लीड्स नाम की खलनायिका के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में प्रियंका जैक एफ्रॉन और ड्वेन जॉनसन जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी। इससे पहले वह टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' का हिस्सा रहीं, जिसके लिए उन्हें सबसे पसंदीदा अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया। इस सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग इन दिनों प्रियंका अमेरिका में कर रही हैं।

    अमेरिका में प्रियंका हुई नसलीय टिप्णियों का शिकार

    प्रियंका को अमेरिका में 13 साल की उम्र में नस्लीय टिप्णियों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, 13 साल की उम्र में वह अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं, जहां उन्होंने लगभग तीन वर्ष बिताए और इस दौरान वहीं के स्कूल में दाखिला लिया। तब उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना भी करना पड़ा। वहीं पिछले दिनों अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाइट हाउस में उनका स्वागत किया, जहां प्रियंका ने वार्षिक वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में भाग लिया।

    प्रियंका चोपड़ा की कुछ बेहतरीन फिल्में

    प्रियंका 'अंदाज', 'द हीरो', 'एतराज', 'मुझसे शादी करोगी', 'वक्त', 'डॉन', 'कृष', 'फैशन', 'सात खून माफ', 'बर्फी', 'मेरी कॉम', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    प्रियंका ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर लिया है, लेकिन अभी तक शादी नहीं की है। जन्मदिन पर हम यही आशा करेंगे कि जल्द ही प्रियंका को अपना सपनों का राजकुमार मिल जाए, जिसके साथ वो अपना घर बस लें।

    comedy show banner
    comedy show banner