विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

49 के हुए बाॅबी देओल, इतनी कम उम्र से ही करने लगे थे काम

By Test2 test2Edited By:
Published: Wed, 27 Jan 2016 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2016 04:16 PM (IST)

अभिनेता बाॅबी देओल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्‍होंने 'बरसात' जैसी फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखा था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता बाॅबी देओल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 'बरसात' जैसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 'सोल्जर', 'बादल' और 'हमराज' जैसी फिल्मों में भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिला, मगर लंबी रेस के घोड़े साबित नहीं हो पाए और फिलहाल तो स्थिति ये है कि पिछले कई सालों से वो बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि उनके फैंस ज्यादा निराश ना हों, क्योंकि बॉबी देअोल बहुत जल्द ही वापसी भी करने वाले हैं।

जानिए, कैसे सनी लियोन ने दुखाया आमिर खान का दिल

बाॅबी ने अपने अभिनय की शुरुआत मात्र 10 साल में कर दी थी। कम ही लोग जानते होंगे साल 1977 में आई फिल्म 'धर्मवीर' में धर्मेंद्र के बेटे का किरदार बाॅबी ने निभाया था। हालांकि इस किरदार के लिए पहले सनी देओल को लिया जाना था। कहा जाता है कि बाॅबी के जन्म लेते ही धर्मेंद्र के फिल्मी करियर में काफी उछाल देखने को मिला था। यूं कहें बॉबी उनके लिए लकी साबित हुए। बतौर अभिनेता बाॅबी पहली बार फिल्म 'बरसात' में नजर आए, जिसमें उनके अपोजिट ट्विंकल खन्ना थीं।

इस फिल्म का प्रर्दशन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा नहीं रहा, लेकिन बाॅबी को इसके लिए फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके बाद बाॅबी ने कई एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में बेहतरीन प्रर्दशन किया। इनमें 'बादल', 'गुप्त', 'जुर्म' और 'बिच्छू' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म 'हमराज' के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए भी नाॅमिनेट किया गया। 27 जनवरी 1967 को मुंबई में जन्मे बाॅबी ने तानिया आहूजा से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे आर्यमान और धरम हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान बाॅबी ने काफी उतार चढ़ाव देखे।

'नीरजा' का गाना 'जीतें है चल' रिलीज, देखिए वीडियो

कई सालों से वो फिल्मी पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार बाॅबी साल 2013 में फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' और 'यमला पगला दिवाना 2' में नजर आए थे। हालांकि वो इन दिनों वापसी करने की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी 'चीयर्स' और 'इश्क दे मारे' जैसी फिल्मों पर काम चल रहा है। वैसे इन फिल्मों की रिलीज डेट्स के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बाॅबी अभिनय के अलावा अपने बिजनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। मुंबई में रेस्टोरेंट के अलावा उनका एक बेंक्वेट हाॅल भी है, जो काफी चर्चित है।