Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 साल के हो गए हैं लिटिल ख़ान, अबराम... देखिये उनकी 7 कैंडिड तस्वीरें और कहिये Awww

    हैप्पी बर्थडे लिटिल ख़ान, अबराम!

    By ShikhasEdited By: Updated: Sat, 27 May 2017 04:07 PM (IST)
    4 साल के हो गए हैं लिटिल ख़ान, अबराम... देखिये उनकी 7 कैंडिड तस्वीरें और कहिये Awww

    मुंबई। बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक किंग ख़ान के बेटे अबराम ख़ान 27 मई को अपना जन्मदिन मनातें हैं। क्यूट अबराम 4 साल के हो गए हैं और इन सालों में उन्होंने अपने क्यूट अपीयरेंस से सबको इम्प्रेस किया है। शाह रुख़ ने खुद कहा है कि अबराम को उनसे ज्यादा लाइम लाइट मिलती है और मिले भी क्यूं न वो हैं ही ऐसे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहाना और आर्यन के बाद अबराम शाह रुख़ के तीसरे बच्चे है। साल 2013 में अबराम ने सेरोगेसी के ज़रिये जन्म लिया था। इन सालों में अबराम ने पापा शाह रुख़ से बहुत कुछ सिखा है। सबसे इम्पोर्टेन्ट मीडिया को फेस करना। अबराम बड़ी ही आसानी से मीडिया को फेस करते हैं, हंसतें हैं और तस्वीरों के लिए पोज़ भी देते हैं। मगर, लिटिल अबराम की कुछ कैंडिड तस्वीरें भी हैं जिन्हें देख कर आपकी जुबां से सिर्फ एक शब्द निकलेगा- Awww!

    यह भी पढ़ें: Exclusive: सचिन के लिए शाहरुख़ ने बदला अपना ये अंदाज़

    ये हैं अबराम की सबसे फेमस तस्वीर जो इंटरनेट पर बहुत ही कम समय पर वायरल हो गई थी। जो नहीं जानतें उन्हें बता दें कि अबराम ने पापा शाह रुख़ की फ़िल्म ओम शांति ओम में स्पेशल अपीयरेंस भी दिया था। 

    शाह रुख़ अपना ज्यादाटार समय अबराम के साथ बिताने की कोशिश करतें हैं। बीच साइड को एन्जॉय करते अबराम की ये तस्वीर है कितनी प्यारी, है ना?

    एक और कैंडिड तस्वीर जिसे देख कर तुरंत जुबां से निकलता है, Awww! ओर्चिड फ्लावर के साथ खेलतें अबराम कितने क्यूट लग रहे हैं, हमारी नज़रें SRK तक जा ही नहीं रही।

    कलकत्ता नाईट राइडर्स की ये टी-शर्ट पहने हाथ में ओवरसाइज्ड बैट पकडे अबराम की इस तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है?

    यह भी पढ़ें: शाहरुख और संजय दत्त से छात्र सीख रहे मैनेजमेंट का फंडा

    अमृतसर गोल्डन टेम्पल के पास पापा SRK के साथ अबराम की ये तस्वीर भी बहुत ही प्यारी है, सर पर रुमाल बांधे और हाथ जोड़े खड़े अबराम कितने ज्यादा क्यूट हैं!

    आपको बता दें कि अबराम को गेम्स खेलना बहुत पसंद हैं। अब वो भले ऑनलाइन हो या फिर आउटडोर गेम्स! अपने पापा की तरह वो इन सब चीजों को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं।

    अबराम अक्सर शाह रुख़ के साथ क्रिकेट मैदान में दिखाई देतें हैं। क्रिकेट को अबराम भी खूब एन्जॉय करते हैं।

    हैप्पी बर्थडे अबराम!