Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे: कपूर खानदान की इस बहू ने किया है लंबा संघर्ष, जानिये बबीता कपूर की लाइफ से जुड़ी ये 5 स्पेशल बातें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 20 Apr 2017 11:37 AM (IST)

    बबीता और रणधीर कपूर की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और बबिता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अपने पति रणधीर से अलग रहने लगीं.. ...और पढ़ें

    Hero Image
    बर्थडे: कपूर खानदान की इस बहू ने किया है लंबा संघर्ष, जानिये बबीता कपूर की लाइफ से जुड़ी ये 5 स्पेशल बातें

    मुंबई। अपने दौर की जानी मानी अदाकारा बबीता का आज बर्थ डे है। 20 अप्रैल 1948 को जन्मीं बबीता आज एक प्राउड मॉम हैं...उनकी दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर कामयाब एक्ट्रेसेस के रूप में जानी जाती हैं। आज बबीता के पास सब कुछ है लेकिन, एक दौर ऐसा भी था कि अपने दोनों बेटियों करिश्मा और करीना की परवरिश के लिए उन्हें लंबा संघर्ष करना पड़ा! बहरहाल, आइये जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े ये 5 खास पड़ाव...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बबीता ने करियर नहीं प्यार चुना

    बबीता का करियर छोटा लेकिन चमकदार रहा है। अपने जमाने की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री बबीता कपूर के चाहने वाले उन्हें सर आंखों पर बिठाते, उनका हर स्टाइल लोगों को दीवाना बना देता। बबीता हरी शिवदासानी से बबीता कपूर बनने का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। जैसे ही बबीता को दुनिया जानने लगी और जब उनकी मेहनत का असर दिखने लगा तभी उन्हें प्यार हो गया और प्यार ने जैसे फुल स्टॉप लगा दिया उनके फ़िल्मी करियर पर। माना जाता है उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर के चरम पर फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था, वजह थी रणधीर कपूर से शादी!

    कपूर खानदान की बहू बनीं

    रणधीर कपूर से शादी करने से पहले बबीता इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन चुकी थीं, लेकिन शादी के लिए उन्हें फ़िल्मी पर्दे से दूर होना पड़ा। कपूर खानदान की परंपरा के अनुसार उनके परिवार की बहू या बेटी फ़िल्मों में काम नहीं करती। इसलिए रणधीर और बबीता की शादी के लिए कपूर परिवार तैयार नहीं था। अपने प्यार को पाने के लिए बबीता ने फ़िल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और साल 1971 में राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर के साथ सात फेरे ले लिए।

    ये भी पढ़ें: जानिये एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज क्यों और कहां गायब हो गयीं

    दोनों बेटियों की परवरिश

    हालांकि, बबीता और रणधीर कपूर की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और बबीता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अपने पति रणधीर से अलग रहने लगीं। अपने पति से अलग होने के बाद अकेले ही अपने दम पर बबीता ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की। खासकर करिश्मा की परवरिश और उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

    फिर आये सब साथ

    आपको बता दें बबीता गुज़रे ज़माने की मशहूर एक्ट्रेस साधना की कज़िन हैं। गौरतलब है कि अलग होने के बावजूद रणधीर-बबीता ने तलाक नहीं लिया था और कुछ साल पहले से ये दोनों फिर साथ रहने लगे हैं। बुधवार रात पूरा कपूर खानदान बबीता के बर्थडे के बहाने एक साथ जुटे और जम कर सेलिब्रेशन किया! इस मौके पर बबीता कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं-

    ये भी पढ़ें: इन 7 तस्वीरों में जानिये अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस बबीता का सफ़र, देखें तस्वीरें

     

    फ़िल्में

    अपने छोटे-से करियर में बबीता ने 'हसीना मान जाएगी', 'फर्ज' और 'किस्मत', 'राज' 'कल, आज और कल' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। हालांकि, बबीता का फ़िल्मी करियर बहुत ज़्यादा बड़ा नहीं रहा और उन्होंने अपने छोटे से करियर में सिर्फ 19 फ़िल्में ही की हैं। बहरहाल, बबीता को जन्मदिन मुबारक!