विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैंस ने बंद कराई बिग बी की शूटिंग

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2014 03:04 PM (IST)

अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर जाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (भारती दुबे)। अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर जाते हैं। यही लोकप्रियता हाल ही में बिग बी को तब भारी पड़ गई, जब अपने फैंस की वजह से शूटिंग बंद करनी पड़ी।

बिग बी ने बीती रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बिग बी ने लिखा कि, वे चेंबूर में अनुराग कश्यप के टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन वहां सड़क पर जमा भीड़ की वजह से एक भी शॉट शूट करना संभव नहीं हो पाया। बिग बी ने बताया कि वे लोग चेंबूर के आशीष सिनेमा के रास्ते पर शूटिंग करने गए थे, लेकिन बेकाबू भीड़ की वजह से शूटिंग बंद करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि जबरदस्त सुरक्षा के बाद भी भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस भी उस भीड़ को काबू नहीं कर पाई। बताया जाता है कि तीन हजार से ज्यादा लोग बस बिग बी एक झलक पाने को बेताब थे।

पुलिस ऑफिसर दिलीप यादव ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा था।

पढ़ें : तो ये बनेंगी बिग बी की पत्नी

पढ़ें : पाक के पूर्व पीएम ने बिग बी को भेजा न्यौता