विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में एली की एंट्री से कौन है परेशान?

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 02:08 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 18 Sep 2013 02:13 PM (GMT+05:30)

टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' और इसके प्रतियोगी अपने विवादों के लिए ही जाने जाते हैं। अभी तो शो शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई,(असिरा तरन्नुम)। टीवी रियालिटी शो 'बिग बॉस' और इसके प्रतियोगी अपने विवादों के लिए ही जाने जाते हैं। अभी तो शो शुरू ही हुआ है और अभी से प्रतियोगी अपने आस-पास के लोगों को चौकाने लगे हैं। अब बिग बॉस के घर में एंट्री करके स्वीडन की अभिनेत्री एली एवरम ने अपने निर्माताओं को सकते में डाल दिया है।

पढ़ें : मिकी वाइरस का कॉमिक थ्रिलर

सूत्रों ने बताया कि निर्देशक सौरभ वर्मा की फिल्म 'मिकी वाइरस' आने वाले थी, फिल्म का फ‌र्स्ट लुक लांच हो गया है। इस बीच, फिल्म की लीड हीरोइन एली एवरम ने बिग बॉस सीजन सात की प्रतियोगी बनने का फैसला ले लिया। एली की घर में अचानक एंट्री से फिल्म की पूरी टीम को झटका लगा है। हालांकि निर्माता ने बाद में कहा कि वे एली के करियर के लिए बहुत खुश हैं।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस के नियमों के मुताबिक जब तक प्रतियोगी घर में एंट्री नहीं कर लेता है वह इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बता सकता है। इसलिए एली ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। फिल्म के निर्माता सौरभ ने कहा कि वे एली के लिए खुश हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में फिल्म को भी प्रमोशन का अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि प्रमोशन एली के बगैर ही करना पड़ेगा।

सौरभ ने बताया कि घर में एंट्री से पहले एली से बात हुई थी और दोनों के बीच समझौता होने के बाद ही एली ने ये कदम उठाया है। इस फिल्म से एंकर मनीष पॉल फिल्मों में एंट्री करेंगे।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर