विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थाने पहुंचे बिग बॉस के घर के झगड़े, अरमान की मुश्किल बढ़ी

By Edited By:
Published: Thu, 12 Dec 2013 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2013 10:05 AM (IST)

बिग बॉस के घर में रोजाना हो रहे झगड़ों से कोई भी अंजान नहीं हैं, लेकिन प्रतियोगियों के बीच तनाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस के घर में रोजाना हो रहे झगड़ों से कोई भी अंजान नहीं हैं, लेकिन प्रतियोगियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि बात पुलिस थाने तक पहुंच गई है। घर से बाहर हुई सोफिया हयात ने प्रतियोगी अरमान कोहली के खिलाफ हिंसा और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों ने बताया कि सोफिया ने अरमान के खिलाफ हिंसा, मार-पीट और गाली गलौज करने का मामला दर्ज कराया है। सोफिया ने पुलिस को बताया कि अरमान ने घर में उनके साथ बहुत बदसलूकी करते थे। जो कई बार ऑनएयर होता था, लेकिन कई ऐसी चीजें भी थी जो ऑनएयर नहीं हुईं हैं।

पढ़ें : सोफिया ने कहा,तनीषा के लिए अरमान का प्यार है झूठा

गौरतलब है कि अरमान कोहली और सोफिया के बीच कभी बनती नहीं थी। दोनों घर में किसी न किसी कारण के चलते लड़ते ही रहते थे। पिछले हफ्ते घर से बाहर होने के बाद सोफिया ने अरमान के कई राज खोले। सोफिया ने साफ कहा था कि तनीषा और अरमान के बीच जो प्यार है वह झूठा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि तनीषा भले ही अरमान से सच्चे दिल से प्यार करती हैं, लेकिन अरमान बस तनीषा का फायदा उठा रहे हैं। वे एक अच्छे इन्सान नहीं हैं। सोफिया की आखिरी इच्छा थी कि वे अरमान को एक थप्पड़ मार सकें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर