विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ ने फैंस के लिए शेयर की आराध्‍या और ऐश्‍वर्या की तस्‍वीर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 01 Jun 2015 06:13 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Jun 2015 06:48 PM (GMT+05:30)

अमिताभ बच्‍चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, और नातिन आराध्या के साथ पांच तस्‍वीरों का एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, और नातिन आराध्या के साथ पांच तस्वीरों का एक खूबसूरत कोलाज शेयर किया है। सभी तस्वीरों को उनके घर जलसा में लिया गया है। एक तस्वीर में वह ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं और सभी साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

एक तस्वीर में वह अपने बेटे अभिषेक के साथ हाथ हिलाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो अन्य तस्वीरों में वह अकेले हैं। इनमें वह अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पांच तस्वीरों के इस कोलाज के साथ कैप्शन दिया है, 'जब मैं अपने प्रसंशकों के प्यार को अपने लिए उमड़ता देखता हूं तो मुझे अपार खुशी मिलती है। ...मैं कहता हूं वही सब कुछ उन्हें भी मिले जो मुझे मिला है।'

हीरोइनों को किस करने से पहले इमरान हाशमी अपनाते हैं ये नुस्खा

अमिताभ बच्चन के टि्वटर पर डेढ़ करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं और ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी बन गए हैं। हाल ही में उनकी आई फिल्म 'पीकू' बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है और अभी भी इस फिल्म को लोगों का प्यार मिल रहा है। वहीं, उन्होंने अपने ब्लॉग पर बताया कि उनकी नातिन आराध्या ने भी जलसा के बाहर उमड़ी भीड़ का अभिवादन किया।

अमिताभ बच्चन ने आराध्य के बारे में यह भी कहा कि उसे भीड़ से बहुत डर लगता है। अभिवादन के दौरान वह लोगों को देख झिझक रही थी। वैसे इससे पहले ऐश्वर्या राय ने कहा था कि आराध्या को लाइमलाइट में रहने की आदत हो गई है।