विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, रितेश और पुलकित ने कैसे इफ्तार पार्टी का उठाया लुत्‍फ

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 17 Jul 2015 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2015 11:57 AM (IST)

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्‍म 'बंगिस्‍तान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्‍म में वो एक मुस्लिम किरदार में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म 'बंगिस्तान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो एक मुस्लिम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में पुलकित सम्राट भी अहम भूमिका में हैं। खैर, रितेश देशमुख हाल ही में अपने इस को-स्टार के साथ मिठाई की एक शॉप पर इफ्तार पार्टी का लुत्फ उठाते पाए गए। आप भी देख लीजिए।

आपको बता दें कि फिल्म 'बंगिस्तान' में रितेश देशमुख ने एक बीपीओ कर्मचारी की भूमिका निभाई है, जिसका नाम 'हाफिज' है, जो 'बंगिस्तान' नाम के एक काल्पनिक देश में रहता है। पुलकित सम्राट भी अहम भूमिका में हैं। दोनों की यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

क्या आपने देखा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को?

इस फिल्म के निर्देशक करण अंशुमन हैं, जो इसके जरिए पहली बार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी हैं। जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है।