विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या मुलायम सिंह की बायोपिक का बॉयकाट करेंगे बिग बी?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Aug 2015 08:21 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2015 09:00 AM (IST)

खबर थी कि राजनेता मुलायम सिंह यादव पर बन रही बायोपिक के साथ अमिताभ बच्चन भी जुड़े हुए हैं। मगर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर थी कि राजनेता मुलायम सिंह यादव पर बन रही बायोपिक के साथ अमिताभ बच्चन भी जुड़े हुए हैं। मगर अब इस बात को खारिज किया गया है। रेप पर विवादित बयान देने के बाद मुलायम सिंह यादव के खिलाफ ऑनलाइन विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

हाफिज की मांग पर पाकिस्तान में बैन हुई सैफ की 'फैंटम'

इस कैंपेन में लोगों से अपील की जा रही है कि अमिताभ बच्चन से कहा जाए कि वो इस बायोपिक का बहिष्कार करें। हालांकि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के करीबी सूत्र ने इस बात को स्पष्ट किया है कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

सूत्र ने कहा, 'अमिताभ बच्चन से फिल्म को लेकर बात नहीं की गई। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कोई बयान भी नहीं दिया। यह पीटिशन बेकार है।'

12 अगस्त को यह खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर एक बायोपिक बनाई जा रही है। इसके बाद मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि रघुबीर यादव स्टारर इस फिल्म में बच्चन से भी जुड़ने के लिए बात की गई है।

इस पीटिशन का मकसद बिग बी को इस बायोपिक से दूर रखना है। मगर सूत्रों का कहना है कि आज के समय में कोई भी खबरों में आने के लिए पीटिशन लगा देता है।

पीटिशन कहती है कि अगर इस पीटिशन पर एक हजार साइन हो जाते हैं तो अमिताभ बच्चन इस फिल्म का बॉयकाट करने को राजी हो जाएंगे।

'पुली' का ट्रेलर लॉन्च, देखिए श्रीदेवी का नया अवतार