Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा पर नहीं, उनके मैनेजर प्रकाश जाजू पर होगी ये फिल्म

    By Edited By:
    Updated: Sun, 11 May 2014 09:49 AM (IST)

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी पर फिल्म बनाने बनाने वाले असीम मर्चेट ने कहा है कि यह फिल्म अभिनेत्री पर नहीं बल्कि उनके मैनेजर प्रकाश जाजू के अनुभवों पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार साक्षी चौधरी निभाएंगी।

    Hero Image

    मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी पर फिल्म बनाने बनाने वाले असीम मर्चेट ने कहा है कि यह फिल्म अभिनेत्री पर नहीं बल्कि उनके मैनेजर प्रकाश जाजू के अनुभवों पर आधारित है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार साक्षी चौधरी निभाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनीस मॉडलिंग के समय में प्रियंका के अच्छे दोस्त रहे हैं। अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाए जाने की खबर से अभिनेत्री काफी नाराज दिखाई दे रही हैं। बकौल असीम, 'मैं प्रियंका की बहुत सराहना करता हूं। मेरा मकसद उन्हें बदनाम या आहत करना नहीं है। यह फिल्म प्रकाश के फिल्म उद्योग के अनुभवों पर आधारित है। नर्माता-निर्देशक होने के नाते मैं एक वास्तविक फिल्म बनाना चाहता हूं।'

    प्रकाश जाजू ने दावा किया था कि प्रियंका के ऊपर उनके काफी रुपये बकाया हैं, जिन्हें वह लौटाना नहीं चाहतीं। इसके बाद चोपड़ा परिवार ने जाजू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने हिमाचल प्रदेश में कर ली शादी

    पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ अरेस्ट वारंट