यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या बात है..अरशद वारसी बने कोरियोग्राफर!
मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों कई फिल्में कर रहे हैं, जिनमें उनके होम प्रोडक्शन की भी एक फिल्म शामिल ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों कई फिल्में कर रहे हैं, जिनमें उनके होम प्रोडक्शन की भी एक फिल्म शामिल है। सबसे मजे की बात यह है कि उनकी जो भी फिल्में लाइन-अप हैं उनके शीर्षक अनूठे और कैची हैं।
मसलन, 'चंबल सफारी', 'लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा', 'डेढ़ इश्किया' और अब खबर है कि अरशद एक फिल्म में काम कर रहे हैं जिसका शीर्षक है 'मिस्टर जो भी करवा लो'। पिछले दिनों इस फिल्म के लिए अरशद ने एक थीम सॉन्ग को कोरियोग्राफ करते हुए परफॉर्म भी किया। इस गाने के फाइनल फुटेज देखने के बाद अरशद को यह इतना पसंद आया कि उन्होंने अब आने वाली फिल्मों में भी कुछ गानों को कोरियोग्राफ करने का मन बना लिया है।
अरशद से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वे फिल्म के इस गाने को कोरियोग्राफ करते समय थोड़ा नर्वस थे, लेकिन जैसे-तैसे जब गाने की शूटिंग खत्म हुई, तो उनका अपने डांस पर कॉन्फिडेंस बढ़ता गया। वे तकरीबन बीस साल बाद किसी गाने को कोरियोग्राफ कर रहे थे। सबको पता है कि करियर की शुरुआत से ही अरशद की इमेज एक अच्छे डांसर की रही है, लेकिन बाद में उनकी फिल्मों में उनकी यह स्पेशलिटी नदारद दिखी, लेकिन अब जब वे एक बार फिर से अभिनय के साथ ही डांस का जादू बिखेरने को तैयार हैं तो देखने वाली बात यह होगी कि वे अपने बिजी अभिनय शेड्यूल से डांस के लिए कितना वक्त निकाल पाते हैं?
वैसे, अरशद के दोस्त बताते हैं कि वे भले ही अपनी कॉमिक टाइमिंग और मस्ती पसंद अभिनेता के तौर पर जाने जाते हों, लेकिन जब वे किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो करके छोड़ते हैं। यही वजह है कि वे अब अपनी हर फिल्म में गाना कोरियोग्राफ करने को तैयार हैं। अरशद की यह पहल उल्लेखनीय है कि वे डांसिंग स्किल्स को बढ़ाना चाहते हैं जो किसी वक्त में उनकी रोजीरोटी हुआ करता था, लेकिन अब बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनकी फिल्मों के निर्देशकों को क्या मंजूर है?
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
