'ढफली' की चोट पर अर्जुन कपूर ने किया 'लखन' बनने का एलान!
अब अर्जुन की इस तस्वीर ने एक बार फिर राम-लखन के रीमेक को खबरों में ला दिया है। वैसे लखन बनने के लिए अर्जुन की दावेदारी समझ में आती है।
मुंबई। अनिल कपूर की कल्ट क्लासिक राम लखन के रीमेक को लेकर इंडस्ट्री में काफी अर्से से खबरें हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो सका है। पर अनिल के भतीजे अर्जुन कपूर के एक फोटो ने एक बार फिर इन खबरों को हवा दे दी है।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में ढफली पकड़े खड़े हैं, और इस ढफली पर लिखा है- लखन। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा है- कुछ चीजें हमेशा आइकॉनिक रहती हैं, और आपको अपने बड़े होने के दिनों की याद दिलाती हैं। ढफली उस दौर की है, जब मैं बड़ा हो रहा था और राम लखन मेरी फेवरिट है।
सुनील शेट्टी के इस जिम वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे- वो हैं बेमिसाल
अर्जुन की बातों से ये तो कन्फर्म नहीं हो रहा, कि वो राम लखन के रीमेक में काम कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर पक्का हो गया है कि अगर 80 के दशक की इस क्लासिक का रीमेक होगा, तो अर्जुन उसमें हीरो बनने के लिए एकदम तैयार हो जाएंगे।
अन्ना हजारे के सामने हाजिर होंगे भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कपिल शर्मा
सुभाष घई निर्देशित राम लखन की रीमेक को लेकर पिछले वक्त में काफी खबरें आई थीं। सुनने में आया था, कि रोहित शेट्टी इसे रीमेक कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस रीमेक को फिलहाल ना बनाने की बात स्पष्ट कर दी थी, क्योंकि कोई भी यंग एक्टर दो हीरो वाली फिल्म में काम करने को तैयार नहीं था।
सैफ के इस किरदार के सामने लंगड़ा त्यागी भी लगेगा मासूम
अब अर्जुन की इस तस्वीर ने एक बार फिर राम-लखन के रीमेक को खबरों में ला दिया है। वैसे लखन बनने के लिए अर्जुन की दावेदारी समझ में आती है क्योंकि वो अपने चाचू से काफी प्रभावित हैं और अब अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां में उनके साथ आने वाले हैं।