सुनील शेट्टी के इस जिम वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे- वो हैं बेमिसाल!
सुनील शेट्टी का ये वीडियो वाकई इंस्पायरिंग है। सुनील शेट्टी जल्द 'हेरा फेरी 3' में दिखाई देंगे, जिसमें वो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ हैं।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स की यंग जनरेशन में शायद ही कोई एक्टर ऐसा हो, जो 'मछलीदार' डोले और एब्स में कम से कम छह 'बिस्कुट' लेकर ना घूमता हो। ऐसे एक्टर्स अगर अपनी वेल टोंड बॉडी पर गुमान कर रहे हों, तो जरा एक बार अन्ना यानि सुनील शेट्टी के कट्स पर भी गौर फरमा लें।
नब्बे के दशक में सुनील शेट्टी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल थे, जो अपनी फिट बॉडी के लिए जाने जाते थे। कसरती बदन और सॉलिड मांसपेशियों ने अन्ना को काफी मशहूर कर दिया था, मगर आज 55 साल की उम्र में भी सुनील का वही जलवा कायम है। फिटनेस के शौकीन अन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रही अन्ना की एनर्जी और स्टेमिना किसी भी नौजवान को पीछे छोड़ सकते है। सुनील ने इस पर केप्शन भी मजेदार दिया है। उन्होंने लिखा है- OLD IS GOLD in age as well as training. The old school dip & soak into fitness...
अन्ना हजारे के सामने हाजिर होंगे भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे कपिल शर्मा
सुनील शेट्टी का ये वीडियो वाकई इंस्पायरिंग है। सुनील शेट्टी जल्द 'हेरा फेरी 3' में दिखाई देंगे, जिसमें वो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर एक बार फिर हेरा-फेरी करने वाले हैं।'Old Is Gold' in age as well as training! The old school 'DIP' & soak into fitness...