विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया के लिए खास है 'अर्जुन कपूर'

By Edited By:
Published: Sat, 22 Feb 2014 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2014 03:15 PM (IST)

आलिया के लिए खास है अर्जुन कपूर फिल्म हाईवे में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रही अभिनेत्री आलिया भंट्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया के लिए खास है अर्जुन कपूर फिल्म हाईवे में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रही अभिनेत्री आलिया भंट्ट का कहना है कि अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता बहुत खास है। दोनों फिल्म ' टू स्टेट्स' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। आलिया ने कहा, अर्जुन मेरी जिंदगी में बहुत खास जगह रखते हैं। 'टू स्टेट्स' की शूटिंग के दौरान हम काफी अच्छे दोस्त बन गए। वह काफी मजाकिया हैं और हम दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री बने गई है।'

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने वाली आलिया का नाम युवा अभिनेता वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ लिया जाता रहा है। इस बारे में उन्होंने कहा, ऐसी अफवाहें मुझे प्रभावित नहीं करती। मैं अपने रिश्तों के बारे में कभी सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करती। यह मेरा निजी मामला है।