Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद खन्ना के जाने से अर्जुन कपूर को याद आया अपना दर्द

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Fri, 28 Apr 2017 12:59 PM (IST)

    अर्जुन कपूर ने विनोद खन्ना को एक जेंटलमैन बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। विनोद खन्ना की तरह अर्जुन की मॉम मोना कपूर की मृत्यु भी कैंसर के कारण हुई थी।

    विनोद खन्ना के जाने से अर्जुन कपूर को याद आया अपना दर्द

    मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज शख़्सियत विनोद खन्ना गुरुवार को सत्तर साल की उम्र में हमेशा के लिए चले गए। उन्हें ब्लैडर कैंसर था। बॉलीवुड में इस बीमारी ने कई सेलेब्रिटीज़ को अपनी गिरफ़्त में लिया है। जो ख़ुशक़िस्मत थे, इलाज कराकर ठीक हो गए, मगर कुछ ऐसे भी रहे जो संघर्ष के बावजूद इस विलेन से हार गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद खन्ना की मृत्यु पर फ़िल्म इंडस्ट्री शोकाकुल है, वहीं उनके फैंस सदमे में हैं। गुरुवार शाम को मुंबई के वर्ली इलाक़े में विनोद खन्ना को अंतिम विदाई दी गई, जिसमें कुछ चुनिंदा साथी कलाकार ही नज़र आए। हिंदी सिनेमा की यंग जनरेशन की कमी खली, जिसे ऋषि कपूर ने ट्वीट्स के ज़रिए महसूस और ज़ाहिर किया। बहरहाल, यंग जनरेशन के कुछ स्टार्स ने इस वेटरन एक्टर को रुख़्सत करने में भले ही कम दिलचस्पी दिखाई हो, मगर सोशल मीडिया में उन्होंने अपने हिस्से का अफ़सोस जता दिया है। 

    ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंचे यंग स्टार्स, जमकर बरसे ऋषि कपूर

    अर्जुन कपूर ने विनोद खन्ना को एक जेंटलमैन बताते हुए श्रद्धांजलि दी है। विनोद खन्ना की तरह अर्जुन की मॉम मोना कपूर की मृत्यु भी कैंसर के कारण हुई थी। अर्जुन ने लिखा भी है, कैंसर मुझे याद दिलाता है कि ज़िंदगी कितनी कमज़ोर है। अर्जुन के साथ हाफ़ गर्लफ्रेंड में काम कर रहीं श्रद्धा कपूर ने विनोद खन्ना की शख़्सियत को याद करने हुए श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर के साथ विनोद खन्ना ने क़ुर्बानी जैसी हिट फ़िल्म में काम किया है। 

    ये भी पढ़ें: विनोद खन्ना ने दोस्तों से की थी गुज़ारिश, कोई ना आए अस्पताल में देखने

    इनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन, कृति सनोन ने भी विनोद खन्ना को सोशल मीडिया के ज़रिए याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

    ये भी पढ़ें: श्रद्धांजलि- एक विलेन जो मन का मीत हो गया... अलविदा विनोद खन्ना

    comedy show banner
    comedy show banner