पटाखों से डरीं अनुष्का शर्मा और फिर...देखें वीडियो
जिन लोगों को दिवाली पर पटाखे फोड़ने में बहुत मजा आता है उन्हें अनुष्का शर्मा का यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली पर लोग आतिशबाजी में करोड़ों खर्च कर देते हैं, मगर उससे जो शोरगुल होता है, वातावरण प्रदुषित होता है उसका क्या। इसलिए अनुष्का शर्मा ने 'ईको-फ्रेंडली' कॉन्सेप्ट को बढ़ावा देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत पटाखों की आवाज से उनके डरने से होती है। इसके बाद वो बताती नजर आती हैं कि किस तरह दिवाली पर पटाखों का शोर आम लोगों व जानवरों के लिए मुश्किलदायक हो जाता है।
अनुष्का के मुताबिक, दिवाली मनाएंं मगर ईको-फ्रेंडली तरीके से ताकि कम से कम शोर हो और किसी को परेशानी ना हो। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ने ट्वीट किया है, अपने प्यारे दोस्तोंं को कोनों में छिपने से रोकने और अपनी दिवाली सेलेब्रेशन में शामिल करने का समय आ गया है। वहीं वीडियो में उन्होंने खास तौर से जानवरों के लिए शोर-शराबे से बचने का अनुरोध किया है। अनुष्का का कहना है, 'वो हमेशा आपकी आंखों में चमक तलाशते हैं। वो हमेशा आपकी मुस्कान चाहते हैं। वो हरदम आपके आसपास प्यार फैलाते हैं। अब आप कैसे अपने इन प्यारों की देखभाल करते हैं। यह आपको तय करना है।'
यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु को अमेरिका में मिला यह बड़ा मौकाIt’s time your furry friends stopped hiding in some corner and joined you in your #Diwali celebrations. Have a #PAWsitive Diwali pic.twitter.com/oBkPsVVBAF
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) October 26, 2016
तो कुल मिलाकर अनुष्का ने हर किसी से निवेदन किया है 'बिना शोरगुल वाली दिवाली, एक सकारात्मक दिवाली मनाएं।' हैशटैग में अनुष्का ने हैप्पी दिवाली और पॉजिटिव दिवाली भी लिखा है। आपको यह भी बता दें कि 28 अक्टूबर को उनकी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं और बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'शिवाय' से इसका जोरदार टक्कर होने वाला है।
यह भी पढ़ें- हो गया कंफर्म, पाकिस्तान में नहीं रिलीज होंगी ये बड़ी भारतीय फिल्में