विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट कोहली का नाम लेते ही शरमा गईं अनुष्का!

By SumanEdited By:
Published: Fri, 24 Oct 2014 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 08:41 AM (IST)

फिल्म 'पीके' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक पत्रकार ने अनुष्का शर्मा से पूछा कि उनके पिछले कुछ दिन कैसे रहे। पत्रकार का इशारा

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'पीके' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक पत्रकार ने अनुष्का शर्मा से पूछा कि उनके पिछले कुछ दिन कैसे रहे। पत्रकार का इशारा विराट कोहली और उनके पैरेंट्स से मिलने की तरफ था। आजकल अनुष्का और विराट के प्यार के चर्चे आम हो गए हैं।

सवाल पर अनुष्का शर्मा गईं। आमिर खान ने मज़ाक में कहा, 'मैं भी ये सवाल पूछना चाहता हूं।' अनुष्का ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हां, मेरा मतलब है....मैं क्या कहूं? ये मंच इस तरह के सवालों के लिए नहीं है।'

आमिर ने कहा, 'फिर इसके लिए किसी और मंच पर चलते हैं, लेकिन उन्हें इसका जवाब चाहिए।'

इसके बाद पत्रकार ने कहा कि उनके सवाल और फिल्म के बीच एक संबंध है, क्योंकि अगर विराट ये फिल्म देखते हैं तो उन्हें एक बार फिर से अनुष्का से प्यार हो जाएगा।

अनुष्का ने हंसते हुए कहा, 'मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म देखने के बाद पूरी दुनिया मुझे ज्यादा प्यार करने लगे।'

इसके बाद आमिर ने पत्रकारों से कहा कि वो व्यक्तिगत सवाल न करें।

खैर मीडिया को तो इसका जवाब नहीं मिला लेकिन अनुष्का के शर्माने से ये तो साफ हो गया कि अभिनेत्री और विराट के बीच कुछ तो पक रहा है।

पढ़ेंः होने वाली है विराट और अनुष्का की सगाई?

पढ़ेंः 'पीके' में इस खास लुक में नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा