Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रणवीर सिंह बोले, अनुष्‍का शर्मा हो गई हैं मैच्‍योर

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 25 May 2015 05:51 PM (IST)

    रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर चर्चा में हैं। चार साल बाद वो इस फिल्‍म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट नजर आएंगे। इस बात को लेकर वो काफी उत्साहित हैं और उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा की जमकर तारीफें भी की हैं।

    मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' को लेकर चर्चा में हैं। चार साल बाद वो इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के अपोजिट नजर आएंगे। इस बात को लेकर वो काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफें भी की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरहान को कुत्ते के चाटने के लिए चेहरे पर लगानी पड़ी आइसक्रीम

    रणवीर सिंह ने कहा है कि अनुष्का शर्मा अब पहले की तुलना में ज्यादा मैच्योर हो गई हैं। उनके मुताबिक, अनुष्का शर्मा के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा। बतौर कलाकार और इंसान उनमें बहुत कुछ बदला है। अनुष्का शर्मा ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है।

    अनुपम ने बॉलीवुड में पूरे किए 31 साल, 'सारांश' से शुरू किया था सफर

    आपको बता दें कि दोनों इससे पहले फिल्म 'लेडिज वर्सेस रिक्की बहल' और 'बैंड बाजा बारात' में नजर आ चुके हैं।इनमें से बैंड बाजा बारात बॉक्स आफिस पर हिट रही थी और लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। दोनों की अगली फिल्म 'दिल धड़कने दो' पांच जून को रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शेफाली शाह जैसे कलाकार भी हैं।