Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग कश्यप ने कर ली है शादी से तौबा

    अनुराग कश्यप ऑफबीट फिल्म मेकिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनका मानना है कि ऑफबीट फिल्मों की मार्केट बढ़ी है। वो कंटेट बेस्ड सिनेमा की ग्रोथ के हिमायती हैं और चाहते हैं कि अब बॉलीवुड को ऐसी ही फिल्मों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Wed, 21 Jan 2015 12:25 PM (IST)

    मुंबई। अनुराग कश्यप ऑफबीट फिल्म मेकिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनका मानना है कि ऑफबीट फिल्मों की मार्केट बढ़ी है। वो कंटेट बेस्ड सिनेमा की ग्रोथ के हिमायती हैं और चाहते हैं कि अब बॉलीवुड को ऐसी ही फिल्मों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलग हो चुके पति के साथ अब भी काम करना चाहती हैं कल्कि!

    अब नहीं चलेगा फॉर्मूला

    अनुराग फॉर्मूला फिल्मों के पक्षधर नहीं हैं और चाहते हैं कि अब ऐसी फिल्में बनना बंद हो जाएं। वो कहते हैं, 'अच्छा सिनेमा देखने वाले दर्शक बढ़े हैं। इन्हें टेकेन फार ग्रांटेड नहीं लिया जा सकता। कंटेट बेस्ड सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए फॉर्मूला फिल्मों को बनाना बंद करना होगा। दर्शक ऐसी फिल्मों को नकार भी रहे हैं। बीते साल बड़े बजट की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रहीं। आजकल का यूथ अच्छा कंटेंट चाहता है।'

    तो क्या नहीं की रणबीर-कट्रीना ने सगाई?

    निभा पाएं तभी करें वादा

    कल्कि कोचलिन से अलगाव के बाद अनुराग का नाम कई तारिकाओं के साथ जुड़ा। अनुराग इसे बेबुनियाद बताते हैं। उनका इरादा अब शादी करने का नहीं हैं। वो कहते हैं, 'अब मैं कभी शादी नहीं करुंगा। मैं अपनी मौजूदा स्थिति से खुश हूं। जब मैं कल्कि के साथ था तो हम दोनों हमेशा लड़ा करते थे। अब मैंने महसूस किया है कि काम में बहुत ज्यादा मसरूफ हो गया हूं। इतनी व्यस्तता में आप परिवार को समय नहीं दे सकते। शादी एक वादा है। वादा तभी करना चाहिए, जब आप उन्हें निभाने में सक्षम हो!'

    विराट कोहली को वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा अनुष्का का साथ!