विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकिता लोखंडे को मिला बड़ा ब्रेक, इस फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 01 Jul 2016 02:30 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 02:56 PM (IST)

सुशांत सिंंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में धमाकेदार तरीके से कदम रखने को तैयार हैं। उन्‍हें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। जी टीवी के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर पहचान बनाने वालीं अंकिता लोखंडे को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिल गया है। खबर है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पदमावती' में काम करने का मौका मिल गया है। ऐसे में अंकिता के बॉलीवुड में धमाकेदार तरीके से एंट्री मारने की पूरी तैयारी है। किसी एक्ट्रेस को पहली बार में ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने का मौका मिलना वाकई में बहुत बड़ी बात है।

शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती!

पिछले कुछ समय से ही इस तरह की चर्चा थी कि अंकिता बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करना चाहती हैं, मगर पिछले दिनों उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप हो गया। ऐसे में उनके लिए काफी मुश्किल वक्त रहा। हालांकि यह अलग बात है कि सोशल मीडिया पर अंकिता द्वारा पोस्ट की गईं तस्वीरों से साफ लगा कि वो इस स्थिति से उबरने की पूरी कोशिश में हैं। हो सकता है उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने बॉलीवुड करियर पर टिका दिया हो और परिणाम सबके सामने है।

पढ़ें फिल्म 'शोरगुल' का रिव्यू

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अंकिता को संजय लीला भंसाली के ऑफिस में देखा गया था, जहां दोनों के बीच काफी लंबे समय तक बातचीत चली। चर्चा है कि 'पदमावती' के लिए दीपिका पादुकोण को साइन किया गया है। ऐसे में अंकिता कौन सा किरदार निभाएंगी, फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वैसे ब्रेकअप के बाद अंकिता ने अपने लुक पर भी काफी ध्यान दिया है और अब वो पहले से काफी स्लिम और हॉट दिखने लगी हैं। अगर वाकई में संजय लीला भंसाली की फिल्म से अंकिता बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं तो वाकर्इ में उनके लिए यह बहुत बड़ा ब्रेक है।

तस्वीरें : 'डीडीएलजे' की क्यूट 'छुटकी' अब हो गई है इतनी हॉट