देखिए अनिल कपूर का सबसे नया कारनामा , देख कर जरुर कहेंगे 'झकास'
बॉलीवुड में स्टाइलिश बेटी सोनम के इस स्टाइलिश पापा का नया लुक उन्हें हैडसम बना रहा है।
मुंबई। अनिल कपूर की उम्र जितनी बढ़ती जा रही है , दिनों दिनों वो उतने ही हैन्डसम होते जा रहे हैं। लोग तो कहते हैं कि कई बार वो अपने बेटे हर्षवर्धन और भतीजे अर्जुन से भी यंग लगते हैं और अब तो उन्होंने ऐसा काम किया है कि उसे देखकर सबका मन झकास कह देगा ।
दरअसल अनिल ने नया हेयरकट करवाया है वो भी अपने बर्थडे से ठीक पहले । बॉलीवुड में स्टाइलिश बेटी सोनम के इस स्टाइलिश पापा का नया लुक उन्हें हैडसम बना रहा है। 59 साल की उम्र में भी अनिल इस हेयरकट के साथ काफी यंग नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर अनिल ने नए हेयरकट के बाद फोटो शेयर की है। उन्होंने ट्विट किया है कि लाइफ बहुत छोटी है इसलिए नया लुक अपनाया है। साथ ही वो इम्पेक्ट पर्सन अॉफ द ईयर 2016 अवॉडर्स की तैयारी कर रहे हैं। अनिल कपूर का बर्थडे 24 दिसंबर को है। एेसा कहा जा रहा है कि बर्थडे के लिए उन्होंने यह नया लुक अपनाया है।

करीना कपूर के फैन्स को रणधीर कपूर ने दी राहत, कहा मां-बच्चा दोनों स्वस्थ
अनिल कपूर के नए लुक को लेकर काफी कमेेंट्स और ट्विट्स आए हैं। रितिक रौशन ने नए हेयरस्टाइल को आउटस्टैंडिंग बताया।Life's too short to have boring hair! Trying a new look this December completed from my bucket list! On my way to the #ipoy2016 awards!! pic.twitter.com/YvhTClBvGa
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 13, 2016

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।