क्या कॉलेज में कपड़े उतारकर घूमे थे अनिल कपूर और फिर पुलिस...?
शो 'कॉमेडी नाइट लाइव' में '24' को प्रमोट करने पहुंचे अनिल कपूर से भारती ने पूछा कि क्या कॉलेज के दिनों में वह कपड़े उतारकर नंगे घूमे थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई थी?
नई दिल्ली (जेएनएन)। अनिल कपूर अपने शो '24' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह शो की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अनिल कपूर '24' को प्रमोट करने के लिए 'कॉमेडी नाइट लाइव' में पहुंचे। यहां उन्होंने शो की होस्ट भारती सिंह के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
भारती ने अनिल कपूर से शो के दौरान उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेरों सवाल पूछे। अनिल ने झक्कास तरीके से सवालों के जवाब दिए। लेकिन एक सवाल का जवाब अनिल गोल कर गए। दरअसल, भारती ने अनिल कपूर के कॉलेज के दिनों से जुड़े एक विवाद को लेकर सवाल पूछ लिया था, जिसके लिए उन्हें पुलिस स्टेशन की हवा भी खानी पड़ी थी।
आईटी डिपार्टमेंट ने भेजा नोटिस, क्या शाहरुख खान के पास है कालाधन?
भारती ने अनिल से पूछा कि क्या कॉलेज के दिनों में वह कपड़े उतारकर नंगे घूमे थे, जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई थी? इस पर अनिल कपूर ने बताया, 'हां, कॉलेज के दिनों में एक बार हमने स्ट्राइक कर दी थी। कॉलेज का कोई मुद्दा था। यहां पर विरोध दर्ज करने के लिए मेरे दोस्तों ने अपने कपड़े उतार दिए थे। तब हमें पुलिस पकड़कर थाने ले गई थी।'
इतना कहकर अनिल कपूर चुप हो गए। इस पर भारती ने पूछा कि क्या आपने भी कपड़े उतारे थे? तो अनिल कपूर ने कहा, 'मैं क्यों बताऊं कि नंगा हुआ था या नहीं। मैं बिल्कुल नहीं बताऊंगा।'
आखिर दीपिका पादुकोण को मिल ही गया अपना पति, देखिए वो हैं बेहद हैंडसम
हालांकि यहां जब अनिल कपूर ने मान लिया कि उन्हें भी पुलिस उनके दोस्तों के साथ पकड़कर थाने लेकर गई थी। तब साफ है कि अनिल कपूर ने भी अपने कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन किया होगा। अब समझने वाले समझ गए और जो ना समझा वो...!