विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर से मिलने अपनी कुंडली और बायोडाटा लेकर पहुंची फैन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Aug 2015 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2015 01:37 PM (IST)

हाल ही में यह बात चर्चा में थी कि आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' में एक्टर अर्जुन कपूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में यह बात चर्चा में थी कि आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' में एक्टर अर्जुन कपूर एक सफल हॉउस हस्बैंड का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और उनके अपोसिट होंगी करीना कपूर

इसलिए टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म करनी चाहती हैं एली अवराम

इसी फिल्म के लिए अर्जुन मुंबई के एक लोकप्रिय स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे कि वहां एक मजेदार घटना घटी।वहां अचानक एक लड़की अपनी कुंडली और बायोडाटा के साथ फिल्म के सेट पर पहुंच गई। इस फैन का नाम था रिया शर्मा। चूंकि सेट पर कड़ी सुरक्षा थी इसीलिए रिया को सेट पर एंट्री नहीं मिल पाई और न ही वे अर्जुन से मिल पाईं। लेकिन वो जाने से पहले अपनी कुंडली और एक लेटर वहां पर अर्जुन के लिए छोड़ गईं।

अर्जुन के पास जब यह चीजें पहुंचीं तो उन्होंने कहा, 'मुझे इन बातों की अब आदत सी हो गई है कि मेरे फैंस मुझसे अपना प्यार और समर्थन व्यक्त करते हैं। मैंने अब तक लड़कियों को मेरा नाम लेकर चिल्लाते हुए देखा है पर यह पहली बार हुआ है कि किसी लड़की ने मेरे लिए अपनी कुंडली छोड़ी। और वो चाहती है कि मैं उससे शादी करूं। यह मेरे लिए बिलकुल नया और बहुत ही प्यारा अनुभव है। मुझे खुशी है कि वो फिल्म 'की एंड का' के मेरे केरेक्टर को पॉजिटिवली ले रही है।'

खबरी के मुताबिक लड़की का नाम रिया शर्मा है जो इंदौर से है।

जब आधी रात को डीनो की मदद करने पहुंचा फैन!