विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तिरंगे के अपमान पर अमिताभ-अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 18 Jun 2015 01:13 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2015 06:24 PM (IST)

मैगी विवाद के बाद अमिताभ बच्‍चन एक और नई मुश्किल में फंस गए हैं। इस बार उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मैगी विवाद के बाद अमिताभ बच्चन एक और नई मुश्किल में फंस गए हैं। इस बार उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ लपेटे में आ गए हैं। दरअसल, खबर है कि दोनों के खिलाफ गाजियाबाद की एक कोर्ट में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का केस दर्ज कर दिया गया है।

संजय दत्त के लिए उनकी पत्नी ने दे डाली ये नसीहत

गाजियाबाद के एनजीओ 'मित्र' से जुड़े चेतन धीमान ने ये केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि 15 फरवरी 2015 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपमानजनक तरीके से लपेटा था। भारत की जीत के बाद दोनों तिरंगे के साथ जश्न मनाते नजर आए थे।

क्या है टीवी एक्ट्रेस सारा खान के इस सिंदूर का सच?

चेतन धीमान के वकील संजय शर्मा के मुताबिक, शिकायतकर्ता और उनके पांच दोस्तों ने ये सब देखा था। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी दिन उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उनके मुताबिक, दोनों की इस हरकत से देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।