विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में अमिताभ, अंबानी, शाहरुख़ सहित ये सेलेब्स पहुंचे
बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में विनोद खन्ना के निधन पर शोक की लहर छा गई थी।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। सत्तर साल की उम्र में 27 अप्रैल को विनोद खन्ना ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह पिछले काफी समय से बीमार थे।
पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वह काफी कमजोर नज़र आ रहे थे। आज मतलब बुधवार की शाम को मुंबई के नेहरू सेंट्रर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Exclusive : बाहुबली के लेखक ने कहा रितिक निभा सकते हैं बाहुबली का किरदार
प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन परिवार सहित पहुंचे। वो अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन के साथ सभा में शामिल हुए।
सभा में अनिल अंबानी पत्नी टीना अंबानी के साथ पहुंचे
सबा में शाहरुख़ ख़ान भी पहुंचे।
इस सभा में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव पहुंचे। पूजा भट्ट भी सभा में मौजूद थी।
आमिर ख़ान अपनी पत्नी किरण राव के साथ दिखाई दिए।
वेटेरन राइटर जावेद अख्तर सभा में पहुंचे।
आपको बता दें कि, विनोद खन्ना सिनेमा के साथ-साथ राजनीति में भी दखल रखते थे। वह पंजाब के गुरदासपुर से सांसद थे। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में विनोद खन्ना के निधन पर शोक की लहर छा गई थी। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।