विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देख ली बच्चन साहब ने रईस और काबिल दोनों, जानिए उनका रिएक्शन

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 10:59 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 01:55 PM (IST)

जहां हर कोई क़ाबिल-रईस के क्लैश की बातें कर रहा है वहीं अमिताभ बच्चन ने तो दोनों फ़िल्में देख ली है।

देख ली बच्चन साहब ने रईस और काबिल दोनों, जानिए उनका रिएक्शन
देख ली बच्चन साहब ने रईस और काबिल दोनों, जानिए उनका रिएक्शन

मुंबई। शाहरुख़ ख़ान की रईस और रितिक रोशन की क़ाबिल के क्लैश ने हेडलाइन्स बटोरनें में कोई कमी नहीं छोड़ी। दो बड़ी फ़िल्मों का एक दिन रिलीज़ होना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कोई छोटी बात नहीं है।

इसका असर वैसे तो दोनों फ़िल्मों पर पड़ता है मगर, कभी-कभी ये क्लैशेज़ सिर्फ़ आम जनता और क्रिटिक्स तक रहता है बॉलीवुड सेलेब्स का इस पर ख़ासा असर नहीं पड़ता। अब बच्चन साहब को ही देख लीजिए, जहां हर कोई क़ाबिल-रईस के क्लैश की बातें कर रहा है वहीं अमिताभ बच्चन ने तो दोनों फ़िल्में देख ली है।

इसे भी पढ़ें- Photo: भतीजे अर्जुन के बाद अब बदले चाचा अनिल कपूर के भी रंग-ढंग

आपको बता दें कि अमिताभ ने ये दोनों फ़िल्में देख ली है और उन्हें ये दोनों फ़िल्में पसंद आइ है। अमिताभ ने SRK और रितिक दोनों की तारीफ़ करते हुए ट्वीट भी किया।

यही नहीं अमिताभ ने अपने नाम को दोनों फिल्मों के साथ जुड़े देखकर ख़ुशी से ट्वीट करते हुए कहा कि वो इन दोनों फिल्मों में अपने नाम का रेफ्रेन्स देख कर बहुत खुश है!

इन ट्वीट्स की कहानी यहीं ख़त्म नहीं हुई रितिक और शाहरुख़ दोनों ने बिग बी के इस ट्वीट का जवाब दिया!