विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पिंक' के ट्रेलर लांच में क्यों भड़के अमिताभ बच्चन!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 01:31 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 02:04 PM (IST)

'पिंक' को शूजीत सरकार ने को-प्रोड्यूस किया है। पिंक में बिग बी के अलावा तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और एंड्रीया टेरिंग लीड रोल्स में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पर्दे पर अपने रोल्स के लिए एंग्री यंग मैन का खिताब पाने वाले अमिताभ बच्चन रियल लाइफ में काफी कूल हैं। मगर कुछ मौकों पर बिग बी नाराज भी हो जाते हैं। पिंक के ट्रेलर लांच के दौरान अमिताभ की नाराजगी सामने आई।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को ऐसा एक्टर माना जाता है, जो वक्त के पाबंद हैं। शूटिंग हो या फिल्म का कोई इवेंट बिग बी हमेशा वक्त पर पहुंचते हैं। मुंबई में आज (9 अगस्त) को 'पिंक' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इवेंट 12 बजे शुरू होना था, लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से कुछ देर हो गई, जिसको लेकर बिग बी थोड़ा खफा हो गए। बाद में देरी के लिए एंकर ने माफी भी मांगी।

अब तो रितिक रोशन ही करने लगे अक्षय की फिल्म रुस्तम का प्रमोशन

'पिंक' को शूजीत सरकार ने को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म का टाइटल काफी कैची और डिफरेंट है। शूजीत के मुताबिक, 'पिंक' वुमन इंपॉवरमेंट का रंग है। इसीलिए इसका टाइटल ये रखा गया है। पिंक में बिग बी के अलावा तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी और एंड्रीया टेरिंग लीड रोल्स में हैं।