यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमिताभ बच्चन के ट्विटर फॉलोवर्स हुए 16 मिलियन पार
अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 16 मिलियन पार कर गई है। ...और पढ़ें

मुंबई। अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। इस पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 16 मिलियन पार कर गई है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है और अब उनका नया टारगेट इसे 20 मिलियन करना है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
.jpg)
अमिताभ बच्चन हमेशा ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से मुखातिब होते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट देते हैं। फॉलोअर्स की संख्या 16 मिलियन पार हो्ने पर उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें बधाइयां दी हैं। हाल ही में उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या सात मिलियन पर खुशी जताई थी।
