हॉकी प्लेयर बनेंगी आलिया भट्ट!
इस बात में कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट एक नई स्टार के रूप में सामने आई हैं। अब तक जितने भी तरह के रोल उन्होंने निभाए हैं, उनकी तारीफें हुई हैं। अब खबर है कि वो अपनी नई फिल्म में फिर से नए अवतार में सामने आ रही
मुंबई। इस बात में कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट एक नई स्टार के रूप में सामने आई हैं। अब तक जितने भी तरह के रोल उन्होंने निभाए हैं, उनकी तारीफें हुई हैं। अब खबर है कि वो अपनी नई फिल्म में फिर से नए अवतार में सामने आ रही हैं।
जब आलिया ने रिपोर्टर को दिया करारा जवाब!
चर्चा है कि अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में आलिया एक हॉकी प्लेयर का किरदार निभाएंगी। इसके लिए वो हर सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच इस खेल की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली थी। इसमें आलिया ने हॉकी स्टिक को अपना 'नया दोस्त' बताया था। खबरी के अनुसार फिल्म 'उड़ता पंजाब', पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो कि हॉकी खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। आलिया फिल्म में ऐसा एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहतीं जिससे लगे कि वो एक प्रोफेशन हॉकी प्लेयर नहीं हैं।
पूजा मिश्रा ने फराह के शो के लिए कलर्स को भेजा नोटिस
'उड़ता पंजाब' में आलिया के अपोजिट शाहिद कपूर होंगे। ये दोनों विकास बहल की अगली फिल्म 'शानदार' में भी साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर और पंजाबी सुपरस्टार दलजीत दुसांज भी शामिल हैं।