विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोलमाल 4' में लीड रोल निभाएंगी आलिया भट्ट, इस एक्ट्रेस ने सुझाया नाम

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Aug 2016 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 05:29 PM (IST)

आलिया भट्ट फिलहाल गौरी शिंदे की फिल्म 'डियर जिंदगी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले लंबे समय से यह खबर आ रही थीं, कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट में से कोई एक गोलमाल 4 का हिस्सा बनेगी। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल कर लिया गया है।

खास बात ये है कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट करने की राय करीना कपूर खान ने दी है, जो गोलमाल सीरीज की दो फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने ही रोहित शेट्टी को आलिया का नाम सुझाया था। करीना ये फिल्म इसलिए नहीं कर रही हैं, क्योंकि इस वक़्त वो प्रेग्नेंट हैं और इस वजह से वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। आलिया भी ये बात कई बार दोहराती आई हैं, कि उनकी रोहित शेट्टी के साथ काम करने की चाहत है और शायद इसलिए उन्होंने इस फिल्म को हां भी कह दिया है।

फराह खान की अगली फिल्म में होंगी आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा

आलिया भट्ट फिलहाल गौरी शिंदे की फिल्म 'डियर जिंदगी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की सारी फिल्में हिट रही हैं, और दर्शकों को इस फिल्म की अगली कड़ी का इंतज़ार भी है।