विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ऐसे जर्मनी से जुड़ी हैं आलिया भंट्ट

By Edited By:
Published: Thu, 13 Feb 2014 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2014 08:34 AM (IST)

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणदीप हुड्डा अभिनीत इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' का व‌र्ल्ड प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणदीप हुड्डा अभिनीत इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' का व‌र्ल्ड प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में 14 फरवरी को होगा। इस लेकर आलिया और हुड्डा काफी उत्साहित हैं। बर्लिन की यात्रा को लेकर आलिया के रोमांचित होने की एक और वजह है। आलिया का जर्मनी से गहरा नाता है।

पढ़ें : क्या सिंगर बनेंगी आलिया?

आलिया ने कहा कि उनके दादा, दादी जर्मनी से ताल्लुक रखते हैं। वह पहली बार बर्लिन की यात्रा करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 'बर्लिन के साथ मेरा भावनात्मक और अनूठा संबंध है। एक यह कि मेरी फिल्म 'हाइवे' का वहां प्रीमियर है जो मेरे लिए अतुलनीय है। दूसरा यह कि बहुत लोगों का यह नहीं पता है कि मेरी दादी एक जर्मन हैं और उनका वहीं जन्म हुआ था।' उन्होंने यह भी बताया कि उनके नाना हिटलर के खिलाफ गुप्त रूप से अखबार निकालते थे।