विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिलाड़ी के बाद गब्बर बनेंगे अक्षय

By Edited By:
Published: Wed, 17 Apr 2013 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2013 01:51 PM (IST)

खिलाड़ी बनकर सबके दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार अब गब्बर के किरदार में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खिलाड़ी बनकर सबके दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार अब गब्बर के किरदार में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म तमिल फिल्म रमना की रिमेक है। इस फिल्म में संजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई दिखाई है।

फिल्म निर्माता ने कहा कि इस तरह की फिल्में ज्यादा से ज्यादा बननी चाहिए। इस फिल्म के जरिए लोगों तक भ्रष्टाचार से लड़ने का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के साथ पूरा इंसाफ किया गया है। इससे पहले अक्षय ने राउडी राठौर में राउडी का किरदार निभाया है। वैसे भी अक्षय इस तरह के बोल्ड किरदार निभाने में हमेशा ही अव्वल रहे हैं। निर्माता ने कहा कि अक्षय गब्बर के रोल में बिल्कुल फीट बैठते हैं। हालांकि अब तक अभिनेत्री का नाम तय नहीं किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर