यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीरबल हैं अक्षय कुमार , झट से सुलझा देते हैं ऐसी पहेली
सुभाष कपूर के ही निर्देशन में ही जॉली एलएलबी बनी थी , जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसी ...और पढ़ें

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अक्षय कुमार की माने तो अपनी आने वाली फिल्म ' जॉली एलएलबी -2 ' में उनका किरदार बीरबल की तरह है , जो हर गुत्थी को चुटकी बजाते हुए सुलझा देता है।
खिलाडी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार को इसके पहले कई फिल्मों में चतुराई भरे किरदार निभाने के लिए याद रखा जाता रहा है। लेकिन अब तक अक्षय ने खुद को ही बीरबल भी बता दिया है। हाल ही में अक्षय कुमार से फिल्म जॉली एलएलबी 2 के किरदार के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनका किरदार अकबर - बीरबल की कहानियों से प्रेरित है और उन्होंने इस फिल्म में बीरबल वाली चतुराई दिखाने का प्रयास किया है। अक्षय ने बताया कि इसकी प्रेरणा उन्हें बचपन में अकबर बीरबल की कहानियां पढ़ने से मिली हैं। इतना ही नही अक्षय के मुताबिक इस फिल्म में दिखाए जाने वाले सभी केसेस भी रियल है और एक वकील की भूमिका में अक्षय कई पेचीदगियां सुलझा देते हैं।
Exclusive : सोहेल को लेकर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बताया ये रिश्ता
गौरतलब है कि सुभाष कपूर के ही निर्देशन में ही जॉली एलएलबी बनी थी , जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसी साल 10 फरवरी को रिलीज़ हो रहे फिल्म के दूसरे भाग में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी भी होंगी।
