विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी नितारा की वजह से अक्षय कुमार की फिल्म को हुआ ये फायदा !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 02 Jan 2017 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:20 AM (IST)

इसमें सबसे बड़ा योगदान दिया है , नन्ही नितारा अक्षय कुमार ने। बताया जाता है कि एक दिन अक्षय कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्मों का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर जितना तेजी से चलता है उतना ही उनका दिमाग भी और बात जब अपने फिल्म के फायदे की हो तो ये कूल-डैड अपनी बेटी की नर्सरी राइम से भी गाना 'चुराना' नहीं भूलते।

ख़बर है कि सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म जॉली एल एल बी - 2 के लिए हाल ही में एक प्रमोशनल सॉन्ग शूट किया है। मुंबई में शूट हुए इस गाने में अक्षय कुमार के साथ उनकी इस फिल्म की हीरोइन हुमा कुरैशी और कई सारे बैकग्राउंड डांसर्स भी थे। लेकिन ये गाना आम गाने की तरह नहीं है क्योंकि इसमें सबसे बड़ा योगदान दिया है , नन्ही नितारा अक्षय कुमार ने। बताया जाता है कि एक दिन अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ खेल रहे थे तभी नितारा अपनी एक नर्सरी राइम गुनगुनाने लगी। ' ही इज़ अ जॉली गुड फेलो ' के बोल जैसे ही अक्षय के कानों पर पड़े उनके दिमाग में एक आइडिया आ गया। वैसे तो नर्सरी की ये राइम अक्षय सहित लाखों-करोड़ों लोगों ने सुनी होगी लेकिन अक्षय को ये आइडिया राइम के जॉली शब्द से आया क्योंकि उनकी फिल्म का नाम जॉली एलएलबी-2 जो है। बस फिर क्या था , अक्षय ने निर्देशक और बाकी लोगों से बात की और इस राइम को तुरंत गाने की शक्ल दे दी गई।

कंगना रनौत ' एडल्ट ' फिल्म में काम करने को हुई तैयार, शूट शुरू हुआ , और फिर

ऐसा पहली बार नहीं है कि अक्षय पर कोई नर्सरी राइम पहली बार गाने के शक्ल में फिल्माई गई हो। फिल्म 'इट्स एंटरटेनमेंट' में ' जॉनी जॉनी इस पापा ' के तर्ज़ पर ' मैंने पी नहीं है ' गाना बनाया गया था। अक्षय की " जॉली एलएलबी- 2 ' दस फरवरी को रिलीज़ होने वाली है।