विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिलाड़ी की बायोपिक पर काम करेंगे अक्षय कुमार!

By Edited By:
Published: Tue, 22 Jul 2014 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 07:58 AM (IST)

बॉलीवुड में इस समय बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरी कॉम रिलीज होने जा रही है। खबर

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में इस समय बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरी कॉम रिलीज होने जा रही है। खबर है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अब बायोपिक फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। वे किसकी बायोपिक पर काम करेंगे ये अभी तक तय नहीं हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही बायोपिक फिल्म में काम करेंगे। एक स्क्रिप्ट पर काम भी चल रहा है। दरअसल अक्षय को खेलों में काफी दिलचस्पी है और वह किसी मशहूर खिलाड़ी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मंगल पांडे, शाहरुख खान सम्राट अशोक, रितिक रोशन अकबर और फरहान अख्तर फ्लाइंग सिख मिल्का सिंह का किरदार निभा चुके हैं।

अक्षय के खाते में अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं है। अभिनेत्रियां भी बायोपिक फिल्म में हाथ आजमा रही हैं। ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज मेरी कॉम की जिंदगी पर बन रही फिल्में प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं। वहीं कंगना भी बायोपिक करने की इच्छा जता चुकी हैं। अब अक्षय की बारी।



पढ़ें - मेरी कॉम ने प्रियंका को सराहा


पढ़ें - देखिए, प्रियंका के मसल्स